नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
ठूठीबारी (महराजगंज)। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना ठूठीबारी की मिशन शक्ति टीम ने प्राथमिक विद्यालय राजाबारी में जनजागरूकता अभियान चलाया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों – *1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपात सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन* – की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
*✨ सुरक्षित नारी – सशक्त समाज ✨*


