ऑपरेशन कार-ओ-बार’ के तहत परतावल चौराहे पर चला चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 3 चालान व एक वाहन सीज

News Desk
views
10
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों के पालन को लेकर यातायात पुलिस ने ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक: 07 अप्रैल 2026 को थाना श्यामदेउरवा अंतर्गत परतावल चौराहे पर जेडएफडी कार्यक्रम के तहत गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम व यातायात पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई, ताकि शराब के नशे में वाहन चलाने से होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।

 

चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।  कुल 03 वाहनों का चालान कर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।

 

पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करने व शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए जागरूक भी किया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment