मंगलवार दोपहर 2:00 बजे लगभग लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ से नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
विधायक ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सेमरहवा में पुल निर्माण की स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।
