मंगलवार दोपहर 3:13 पर पुलिस मीडिया सेल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (22वीं वाहिनी) की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक अर्टिगा कार (UP 53DF6009) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से रेहान पुत्र नौसाद, निवासी वार्ड नं. 11, बाल्मीकि नगर, सोनौली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और जामा तलाशी से 200 बोतल कोडीन फॉस्फेट व ट्राइप्रोलिडीन युक्त सिरप, 8500 रुपये भारतीय व 150 रुपये नेपाली मुद्रा तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मामले में सह अभियुक्त अरसद को नामजद करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है
Maharajganj News: ठूठीबारी में चेकिंग के दौरान नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com
