Maharajganj News: पनियरा में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का एसडीएम ने किया निरीक्षण

News Desk
views
17
1 month ago
Published On:

Follow Us

पनियरा में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे लगभग सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रक्रिया की जानकारी ली और कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा अधिक से अधिक किसानों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार कतरारी प्रद्युमन सिंह भी मौजूद रहे। हल्का लेखपाल अंबरीश पांडेय ने बताया कि अब तक 15 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। इस मौके पर चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment