मंगलवार दोपहर शाम 4:00 बजे लगभग मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को परतावल विकास खंड व नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर फार्मर रजिस्ट्री के विशेष अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। मौके पर खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव और एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Maharajganj News: परतावल में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का सीडीओ ने लिया जायजा, तेजी लाने के निर्देश
Published On:
इसे भी पढ़ें

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

