मंगलवार सुबह 11:30 बजे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर SSB 22वीं वाहिनी में कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार संदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीक्षा अध्यक्षा ऋचु ठाकुर ने की, जिसमें संदीक्षा परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी ने सभी उपस्थित महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही स्वच्छता, पोषण, सामान्य स्वास्थ्य देखभाल और आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


