मंगलवार दोपहर 03:00 बजे पनियरा पुलिस, स्वाट, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित व इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के जंगल बब्बन निवासी वाजिद अली पुत्र नजर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के खिलाफ थाना पनियरा में मु0अ0सं0 380/2025 के तहत उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धाराएं तथा मु0अ0सं0 187/2025 में उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी श्यामनिवास राय, एसओजी प्रभारी योगेश सिंह, स्वाट प्रभारी आशीष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News: पनियरा पुलिस, SWAT, SOG व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट का इनामी गिरफ्तार
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com
