जनपद महराजगंज पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्ग दर्शन मे थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.04.2026 को थाना घुघली क्षेत्रान्तर्गत से अभियुक्त ध्रुव प्रसाद पुत्र चोकट गुप्ता निवासी ग्राम चौपटा को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू (NBW) मुनं0-07/2014, मु0अ0सं0-807/2013 धारा 303, 366 भा.दं.सं. एवं 3/4 पोक्सो एक्ट व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
ध्रुव प्रसाद पुत्र चोकट गुप्ता, निवासी ग्राम चौपटा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 भूपेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना घुघली
2. हे0का0 मुन्ना यादव, थाना घुघली
3. का0 कृष्ण प्रताप सिंह, थाना घुघली

