अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना पनियरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख पंजिका, शस्त्रागार, हवालात एवं परिसर की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार एवं शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

