सोमवार दोपहर 3:00 बजे लगभग धानी ब्लॉक के ग्राम सभा चौका में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में शिवकुमार, श्रीराम व ओमप्रकाश के घर जलकर खाक हो गए, वहीं पास का अमरनाथ का मकान भी इसकी चपेट में आ गया। आग से अनाज, कपड़े व घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे में बकरियां और एक भैंस की जलकर मौत होने की जानकारी सामने आ रही है,जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों को सहायता का आश्वासन दिया।सोमवार दोपहर 3:00 बजे लगभग पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने गांव पहुंच तत्काल आर्थिक मदद दी। लगातार दूसरे दिन आग की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
Maharajganj News: चौका गांव में दूसरे दिन भी आग का कहर, पशुओं की मौत, कई घर राख
Published On:

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

