Thuthibari News: वीर शहीद विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

News Desk
views
10
Published On:

Follow Us

सोमवार दोपहर 1:00 बजे ठूठीबारी क्षेत्र में सोमवार को वीर शहीद विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान अजय कुमार के नेतृत्व में पंचायत भवन पर आयोजित सभा में लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

ज्ञात हो कि 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में विजय कुमार शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके बलिदान को प्रेरणादायी बताते हुए युवाओं से राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर, एसएसबी, पुलिस व कस्टम विभाग के कर्मचारी, व्यापारी, पत्रकार तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment