नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के चार थानों के थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं प्रभावी पुलिसिंग पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें, जनसमस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें तथा महिला सुरक्षा एवं जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने एवं पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

