अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर वहाँ की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव की जांच की गई और उन्हें व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का अवलोकन करते हुए उन्होंने कार्यस्थल को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यालयीन कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग और बेहतर समन्वय की बात कही।

