अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा उपनिरीक्षक सुधाकर प्रसाद के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है।

