रविवार दोपहर 2:00 बजे लगभग महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आठ माह से लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आवास पर
जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिमाह ₹7788 मानदेय मिलता है, जो अगस्त 2023 से नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। रोजगार सेवकों ने कहा कि वे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं में अहम भूमिका निभाते हैं।ज्ञापन में लंबित भुगतान, मानदेय ₹35,000 करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग उठाई गई। पंकज चौधरी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

