Siswa Bazar News: सेंट एंड्रयूज चर्च में धूमधाम से मनाया गया ईस्टर पर्व

News Desk
views
12
17 days ago
Published On:

Follow Us

रविवार सुबह 09:00 बजे सिसवा नगरपालिका के लोहियानगर वार्ड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में रविवार को ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। सुबह आठ और नौ बजे विशेष पूजा एवं प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। चर्च में ज्योति स्थापित कर प्रार्थना की गई, जिसके बाद विधिवत पूजा आरंभ हुई। इस दौरान बाइबिल पाठ और स्तुति-गान किया गया। बिशप यूहन्ना आदम ने यीशु मसीह के पुनरुत्थान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चालीसा काल के दौरान चर्च का घंटा नहीं बजाया गया था, जिसे ईस्टर पर पुनः बजाया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने ब्रेड व अंडे बांटकर खुशियां साझा कीं और दावत का आनंद लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment