Maharajganj News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत सबया गांव में बहू-बेटी सम्मेलन, 40 महिलाओं ने लिया हिस्सा

News Desk
views
15
17 days ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

कोठीभार – महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत शनिवार, दिनांक 05.04.2026 को थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा सबया में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सम्मेलन में लगभग 40 महिलाओं ने उपस्थित होकर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल, हेड कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल विंध्यवासिनी शुक्ला व रीता द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे निर्भीक होकर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108, 181 आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्मेलन में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए इनके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

बहू-बेटी सम्मेलन का महिलाओं एवं बालिकाओं पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव देखा गया। महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति से महिलाओं ने स्वयं को सहज एवं सुरक्षित महसूस किया और उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें अपनी बात सीधे पुलिस तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि ऐसे सम्मेलन समय-समय पर आयोजित किए जाएं, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर सकें तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर प्राप्त होती रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, सुरक्षा का भरोसा प्रदान करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने हेतु प्रेरित करना रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment