Maharajganj News: बृजमनगंज पुलिस ने 15 हजार के इनामिया को दबोचा, शादी के झांसे में शोषण का आरोप

News Desk
views
22
17 days ago
Published On:

Follow Us

अब्दुल कलाम मंडल प्रभारी एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले 15,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक पंकज यादव, उप निरीक्षक सावंत कुमार, उप निरीक्षक आलोक यादव, हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव और कांस्टेबल रवि वर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। 

क्या है पूरा मामला

थाना क्षेत्र की एक महिला ने दिनांक 18.02.2026 को थाना बृजमनगंज में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। आवेदिका ने आरोप लगाया कि संदीप पुत्र राजाराम निवासी गजरहा, थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं- 39/26 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹15,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास, सघन दबिश एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त संदीप को वहद ग्राम लेहड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment