नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। इस दौरान थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जनसुनवाई प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा गूगल मीट के माध्यम से इसकी सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इससे प्रत्येक थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
महराजगंज पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुलभ, पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है, जिससे नागरिकों का विश्वास पुलिस के प्रति और अधिक सुदृढ़ हो सके। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निःसंकोच थाना स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में सहभागिता करें।

