Maharajganj News: मिशन शक्ति फेज-5 में फरेन्दा पुलिस का बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरूक

News Desk
views
13
17 days ago
Published On:

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

फरेन्दा – महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना फरेन्दा द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी एवं आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें जागरूक और सशक्त बनाना रहा। थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी विषम परिस्थिति का सामना कर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment