महराजगंज।जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक बड़ा मामला सामने आया है। “सनातन ब्राह्मण महासंघ” द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) के कार्यालय में एक प्रधान प्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पत्र के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एक प्रधान प्रतिनिधि अपने कार्य के सिलसिले में जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे न केवल संबंधित व्यक्ति बल्कि पूरा ब्राह्मण समाज आहत और आक्रोषित है।
संगठन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि एक महिला अधिकारी के कार्यालय में इस तरह का व्यवहार समाज के सम्मान के विपरीत है। मामले को लेकर संगठन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद जनपद में प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच माहौल गर्म हो गया है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।










