Nautanwa News: तहसील क्षेत्र में आग से 10 एकड़ गेहूं की फसल राख, किसानों में आक्रोश

News Desk
views
10
1 month ago
Published On:

Follow Us

गुरुवार दोपहर 2:00 बजे नौतनवा तहसील क्षेत्र के सोनौली कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर टोला पंडितपुर सिवान में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दर्जनों किसानों की 10 एकड़ से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने तत्काल सूचना दी, लेकिन आरोप है कि दमकल समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। किसानों ने मुआवजे और जर्जर बिजली तारों की मरम्मत की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment