गुरुवार दोपहर 01:30 बजे फरेन्दा थाना क्षेत्र के गोपालपुर दूबे-महदेवा दूबे के सिवान में गुरुवार को भूसा मशीन से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई एकड़ तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही भूसा मशीन से जुड़ी ट्राली और ट्रैक्टर के टायर भी पूरी तरह जल गए।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक रूप से मशीन से चिंगारी निकलने की आशंका जताई जा रही है।
Maharajganj News: फरेन्दा में भूसा मशीन से लगी आग, कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com