भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गोरखपुर–महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर तरकुलवा तिवारी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गया और एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह मौके पर ही जलकर खाक हो गई। हादसे में भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर बड़ा टोला निवासी भोला (38 वर्ष), पुत्र राम विलास तथा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम निवासी सूर्यभान (62 वर्ष), पुत्र अयोध्या की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, इस हादसे में भोला की पत्नी सुमन (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही इस संबंध में भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है
