गुरुवार दोपहर 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जिले के पत्रकारों के साथ प्रथम परिचयात्मक एवं संवादात्मक गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, प्रभावी जनसुनवाई और सामुदायिक पुलिसिंग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।एसपी ने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय, त्वरित व तथ्यात्मक सूचना आदान-प्रदान तथा निष्पक्ष संवाद से अफवाहों पर नियंत्रण संभव है और जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है। उन्होंने पत्रकारों से रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि महराजगंज पुलिस जनसुरक्षा, सेवा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।
Maharajganj News: रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस-मीडिया संवाद गोष्ठी, बेहतर समन्वय पर जोर
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com