गुरुवार दोपहर 2:30 बजे घुघली विकासखंड के पोखरभिंडा निवासी अरविंद गुप्ता के यूपी पीसीएस 2024 में कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गुरुवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त उनके पुरैना स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरविंद गुप्ता के पिता शंभू शरण गुप्ता को फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज पुरैना के प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Maharajganj News: पोखरभिंडा के अरविंद बने कमर्शियल टैक्स अधिकारी, पिता का हुआ सम्मान
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com