- नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
चौक बाजार – महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के चौक नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। जनभावनाओं और स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए यहां ‘बोह स्थल’ (सार्वजनिक उपयोग का स्थल) के निर्माण को आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है।
इस फैसले से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रस्तावित परियोजना के तहत बोह स्थल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें मजबूत बाउंड्रीवाल, सुगम आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग मार्ग, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था, तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
नगर पंचायत चौक के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से करीब 3000 से 3500 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

