अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस (उप-निरीक्षक) भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने आज घुघली थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्रो (राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज घुघली, एंग्लो संस्कृत स्कूल घुघली, DAV इंटर कॉलेज घुघली) का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपकरणों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

