Maharajganj News: आनंदनगर में किराएदारों का धरना तीसरे दिन भी जारी, 42 दुकानों पर ताला

News Desk
views
11
2 months ago
Published On:

Follow Us

बुधवार दोपहर 3:00 बजे आनंदनगर नगर पंचायत में 24 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस के विरोध में किराएदारों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। विरोध स्वरूप 42 दुकानों के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।

व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा मनमाने ढंग से आरसी जारी की गई है। जब तक यह नोटिस वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक दुकानें नहीं खोली जाएंगी। प्रदर्शनकारी किराएदारों का आरोप है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना के वसूली का नोटिस थमा दिया गया, जबकि वे नियमित रूप से किराया जमा करते रहे हैं।

धरने में प्रमोद अग्रहरी, कन्हैया बगल, गोपाल बागरा, सुनील मधुरेस यादव, राहुल, दिनेश और राकेश समेत कई किराएदार शामिल रहे। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment