ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: ईद से पहले महराजगंज में गैस किल्लत, एआईएमआईएम ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार

News Desk
views
15
Published On:

Follow Us

महराजगंज में रसोई गैस सिलेंडर की गंभीर कमी, गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज।एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष सरवर ख़ान अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा और जनपद महराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत,गैस एजेंसियों पर लम्बी कतारों तथा आगामी पर्व ईद उल फितर को दृष्टिगत रखते हुए मस्जिदों एवं ईदगाहों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मांग की है 

जिलाधिकारी से की गई मांग – रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाई जाए, गैस एजेंसियों पर कतार प्रबंधन के लिए पुलिस/प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती की जाए और ईद पर्व पर सफाई अभियान चलाया जाए।

जिला अध्यक्ष सरवर ख़ान ने कहा कि महराजगंज के विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में विगत कुछ समय से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) की गंभीर कमी देखी जा रही है, जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है। जिला अध्यक्ष सरवर ख़ान एंव उनकी पार्टी एआईएमआईएम ने मांग की है कि रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने हेतु संबंधित गैस कंपनियों और डीलरों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से निगरानी रखी जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment