Maharajganj News: पेशी पर ले जाते समय फरार अभियुक्त को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Desk
views
15
1 month ago
Published On:

Follow Us

श्याम सुंदर पासवान सह सम्पादक एम आर जे न्यूज न्यूज महराजगंज

श्यामदेउरवां-  महराजगंज । जनपद महराजगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेशी पर ले जाते समय फरार हुए अभियुक्त किशन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में श्यामदेउरवां पुलिस ने धरमौली नहर पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना श्यामदेउरवां पर मु0अ0सं0 354/2025 धारा 137(2), 65, 87 बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट तथा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियुक्त को दिनांक 28.02.2026 को गिरफतार कर न्यायालय में पेश हेतु ले जाया जा रहा था कि इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली महराजगंज पर मु0अ0स0 125/2026 धारा 262 बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी जिसके क्रम में 07.03.2026 को अभियुक्त को गिरफतार कर लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निरभय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक योगेश सिंह और अन्य शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment