नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बरवां कला में होली के दिन फेसबुक लाइव के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस ने आरोपी विशाल भारती पुत्र सुरेश भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News: फेसबुक लाइव में ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com








