Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच

News Desk
views
29
1 month ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज।पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना द्वारा पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न शाखा कक्षों, अभिलेख अनुभाग, नियंत्रण कक्ष तथा परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा प्रबंध तथा तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की समीक्षा की। निरीक्षण के समय पाया गया कि कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अनावश्यक एवं पुरानी फाइलों का नियमानुसार निस्तारण कराया जा रहा है, तथा उपयोगी अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखा जा रहा है।

साथ ही नई फाइलों को व्यवस्थित, श्रेणीबद्ध एवं सुसज्जित रूप में संधारित करने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्य निष्पादन में पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि किसी भी आवश्यक सूचना या दस्तावेज को शीघ्रता से उपलब्ध कराया जा सके।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment