निजामुद्दीन अंसारी क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संयुक्त टीम ने पैदल गश्त अभियान चलाया। अपर जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासन, सोनौली पुलिस और SSB द्वारा खनुआ बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई, जिसमें तस्करी, अवैध गतिविधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई
नेपाल में प्रस्तावित चुनाव और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक करते हुए संदिग्ध सूचना तत्काल देने की अपील की गई। सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा
इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना और अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है। पुलिस और SSB की टीम ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया।
Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम का पैदल गश्त अभियान, तस्करी और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com
