Maharajganj News: महराजगंज में नकलविहीन परीक्षा के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

News Desk
views
28
2 months ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सुचिता एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री गणेश शंकर विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा सतर्कता के साथ व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने में कक्ष निरीक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी स्तर पर लापरवाही की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं सजगता से करें।

विद्यार्थियों की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा में प्रयुक्त वाहनों की स्थिति संतोषजनक होनी चाहिए। पुलिस विभाग को वाहनों एवं चालकों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्क रहने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि किसी भी विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र न रोका जाए। यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रवेश पत्रों का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की वर्षभर की मेहनत इस परीक्षा से जुड़ी होती है।
प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुनिश्चित की जाएगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।

किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम (मो. नं. 9454417468) से संपर्क करने के निर्देश दिए गए। केंद्र व्यवस्थापकों को संबंधित थानाध्यक्षों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर, रिजर्व स्टैटिक मजिस्ट्रेट राजमणि, अजय कुमार राय, अशोक कुमार, विनोद कुमार सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment