Maharajganj News: जिलाधिकारी ने वार्षिकोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन, छात्रों को मतदाता बनने की अपील

News Desk
views
14
2 months ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय, जोगिया घुघुली में आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की वैज्ञानिक अभिरुचि, नवाचार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में एसआईआर विशेष पुनरीक्षण मतदाता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिन छात्र-छात्राओं की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे फॉर्म-06 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय, योगिया घुघुली, बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, ललिता सावित्री देवी महिला महाविद्यालय, योगेन्द्र सिंह निजी आईटीआई कॉलेज ढोढिला घुघुली तथा जीएसजीएन कॉलेज एकेडमी घुघुली द्वारा विज्ञान, कृषि, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीति विज्ञान सहित अन्य विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रदर्शनियां लगाई गईं।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment