ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: गोसदन प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

News Desk
views
33
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज । जनपद महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गोसदन प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गोसदन मधवलिया के सफल संचालन और प्रबंधन पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने गोसदन में संरक्षित गोवंशीय पशुओं की समीक्षा की और हरा चारा उत्पादन, भूसा, राइस ब्रान, पशु आहार एवं चोकर की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने गोसदन की आय बढ़ाने पर जोर दिया और कटहल, बास के पौधे लगाने एवं मक्का की बुवाई करने का प्रस्ताव रखा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 हौसला प्रसाद, उप जिलाधिकारी नीचलौल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी निचलौल, बीडीओ निचलौल उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment