Maharajganj News: नेपाल तस्करी का प्रयास विफल, ठूठीबारी पुलिस ने बरामद किया यूरिया खाद

News Desk
views
35
10 months ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर जनपद में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल तस्करी हेतु ले जाए जा रहे यूरिया खाद को बरामद किया।

मुखबिर खास की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नवीन चौधरी के नेतृत्व में चौकी लक्ष्मीपुर के  उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव मय हमराह चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान झरही नदी पुल, भरवलिया के पास से एक मोटरसाइकिल UP 57 BC 6063 पर लदी 02 बोरी यूरिया खाद को तस्करी की नीयत से नेपाल ले जाते हुए पकड़ा गया। बरामद माल को पुलिस टीम ने तत्काल कब्जे में लेते हुए धारा 110 कस्टम एक्ट में विधिक कार्रवाई कर कस्टम कार्यालय ठूठीबारी भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment