मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

बरगदवां-महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के थाना बरगदवां क्षेत्र के अंतर्गत महाकाल मॉडर्न इंस्टिट्यूट, महराजगंज: आज दिनांक 17.12.2025 को महाकाल मॉडर्न इंस्टिट्यूट में थाना बरगदवां पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत बालक/बालिकाओं और शिक्षिकाओं को विभिन्न अपराधों, गुड टच, बैड टच और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन नंबर 1090, 112, 181, 102, 108, 1930 तथा 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायत समूह, महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में विशेष जानकारी से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बालक/बालिकाओं और शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर उप निरीक्षक अजीत कुमार,उप निरीक्षक शिक्षिता नंद,हेड कांस्टेबल राजन कुमार दुबे, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव उपस्थित रहे ।

