मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल एम आर जे न्यूज महराजगंज
जनपद महराजगंज के थाना बरगदवा पुलिस द्वारा दिनांक 26 नवंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत एसवीएन एकेडमी देवघट्टी (बरगदवा) में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में संवेदनशील और जागरूक बनाना रहा।कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक अजीत कुमार, तथा टीम के साथ हेड कांस्टेबल राजन कुमार दुबे,कांस्टेबल गणपति एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका द्वारा किया गया। बच्चों को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही गुड टच—बैड टच की अवधारणा समझाकर बच्चों को आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सामाजिक कुरीतियों पर रोकथाम के उद्देश्य से बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई तथा जागरूकता सामग्री (पंपलेट) भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर—1098, 1090, 1076, 181, 112, 1930 की जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। थाना बरगदवा पुलिस ने समाज में महिला सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत करने हेतु भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Maharajganj News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Published On:
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com














