Maharajganj News: नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।विकास भवन सभागार में निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी ने निश्चित रूप से जनपद में वृहद स्तर पर विकास कार्य कराए हैं।
उन्होंने कहा कि निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या जनपद में जा रहे हैं, जो नया स्वरूप ग्रहण कर रहा है। अयोध्या जनपद में अनेक विकास योजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिनको वे नई गति देंगे।
जिलाधिकारी ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि वे अयोध्या जैसे विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनने जा रहे, जो जनपद शासन की प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों का स्नेह बताता है कि एक अधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा है। कहा कि विकास विभाग में कार्य की संभावना पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिक है और निवर्तमान सीडीओ साहब ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 03 साल मुख्य विकास अधिकारी के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के पास अगर एक अच्छा सीडीओ होता है तो वो बेहद खुशकिस्मत होता है।
निवर्तमान सीडीओ ने इस दिशा में मुझे कभी विकास भवन के विभागों की चिंता करने का अवसर ही नहीं आने दिया।
अयोध्या एक बेहद तेज गति के साथ विकसित हो रहा जनपद है। यह जनपद विश्वस्तर पर पहचान बना रहा है। अयोध्या में कार्य करने के असीम अवसर हैं और वीसी के रूप में इनके लिए वहां कार्य करने का व्यापक अवसर होंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण को भी इनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर शेर कहा कि छोटी सी दुनिया पहचाने रास्ते हैं, हर मोड़ मिलते हैं अपने किस्से। कहा कि स्थानांतरण एक अवसर होता है अपनी कार्यकुशलता को एक हुए क्षेत्र में आजमाने का। आशा है आप इस अवसर का भी लाभ उठाएंगे। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है आपकी सहजता, सरलता और चेहरे की मुस्कुराहट हमेशा बनी रहे।
निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन साल तीन महीने का मेरा विकास विभाग के साथ कार्यकाल का लंबा सफर पूर्ण हो रहा है। इतना लंबा कार्यकाल आप लोगों के प्यार और सहयोग के भरोसे कैसे बीत गया, पता हो नहीं चला। निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी ने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया। कहा कि महराजगंज में आने के विषय में मेरी शुरुआती धारणा बहुत सकारात्मक नहीं थी। लेकिन आपलोगों के सहयोग और समर्थन से मुझे जनपद अच्छा लगने लगा। महराजगंज ने स्थानांतरण को लेकर मेरी शुरुआती नकारात्मक अवधारणा को बदल दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों को लेने की भावना यहां के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में बहुत अधिक है।
अभी महराजगंज महोत्सव भी तमाम प्राकृतिक दुश्वारियों के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब प्रभु की नगरी में मेरे आगामी कार्यकाल में इस जनपद के अनुभव बेहद बहुमूल्य साबित होंगे। आप लोग मेरे जेहन में हमेशा बने रहेंगे। आप लोगों का साथ और सहयोग आपके वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी को भी मिलेगा।
इससे पूर्व सभी अधिकारियों ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी के प्रति अपने भावों को व्यक्त किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।














