ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही में इसरो वैज्ञानिकों का विशेष व्याख्यान

Published On:

Follow Us

1000570211

Maharajganj News: महाराजगंज। सिसवा ब्लॉक अंतर्गत श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही में हाल ही में इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों द्वारा छात्रों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक श्री सुभाष देवांगन और श्री देवेश ने छात्रों को उपग्रह (सैटेलाइट), विभिन्न प्रकार के रॉकेट जैसे PSLV, GSLV, LVM आदि, और इसरो के प्रमुख मिशनों जैसे चंद्रयान और मंगलयान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

1000570210

इस दौरान छात्रों को न केवल वैज्ञानिक उपकरणों और तकनीकी विवरणों से अवगत कराया गया, बल्कि इसरो के गौरवान्वित मिशनों की उपलब्धियों और उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र के साथ-साथ शिक्षक आदित्य पांडेय, भास्कर पाण्डेय, श्रवण मिश्र, मनीष पाण्डेय, राकेश गुप्ता, राहुल शर्मा, त्रिलोकी चौहान, मोहन प्रजापति और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। छात्रों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए वैज्ञानिकों से सीधे प्रश्न पूछकर अपने ज्ञान को समृद्ध किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Durgesh Prajapati

दुर्गेश प्रजापति

नमस्कार, मेरा नाम दुर्गेश प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र से जुड़ी सत्यनिष्ठ, विश्वसनीय और ताजातरीन खबरें प्रस्तुत करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि हर खबर को बड़े ध्यान और जिम्मेदारी से तैयार किया जाए। फिर भी, यदि किसी खबर में कोई त्रुटि रह जाती है या आपको कोई सुधार सुझाने योग्य मिले, तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।WhatsApp नंबर 8188958567 या 7754835841 के जरिए धन्यवाद

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment