ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

सूत्रों का सनसनीखेज खुलासा: घुघली नगर पंचायत में इलेक्ट्रिक दुकानों पर टैक्स चोरी और नकली माल का बड़ा रैकेट सक्रिय

News Desk
views
325
Published On:

Follow Us

नगर पंचायत घुघली से एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सूत्रों की मानें तो यहां की कई इलेक्ट्रिक दुकानों पर बंपर पैमाने पर टैक्स चोरी और बड़े ब्रांडों के नकली सामान की बिक्री हो रही है। यह पूरा मामला सिर्फ एक-दो दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संगठित नेटवर्क की शक्ल ले चुका है, जिसमें कई बड़े कारोबारी संलिप्त बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, ये दुकानदार बाहर से माल मंगाकर उसे बिना GST बिल के बेच रहे हैं और फिर कम दर पर जीएसटी फाइल कर सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, बड़े ब्रांड के नकली इलेक्ट्रिक उपकरण गोदामों में स्टॉक किए जा रहे हैं, जिन्हें असली बताकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। यह खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन हैरानी की बात है कि संबंधित विभाग अब तक आंख मूंदे बैठा है।बताया जा रहा है कि यह पूरा रैकेट न केवल व्यापारिक नैतिकता को चोट पहुंचा रहा है, बल्कि शासन को राजस्व का बड़ा नुकसान भी हो रहा है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी टैक्स चोरी और नकली माल की बिक्री की भनक अब तक विभागीय अधिकारियों को क्यों नहीं लगी? या फिर मिलीभगत के चलते जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?घटना के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। व्यापारिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह रैकेट और भी विकराल रूप ले सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment