अज्ञात महिला के शव की पहचान को लेकर घुघली पुलिस चला रही शिनाख्त गश्ती

News Desk
views
8
10 months ago
Published On:

Follow Us

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम भिस्वा उर्फ कोटिया में शुक्रवार सुबह खूंटा मैदान स्थित नहर पुलिया के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब शव की पहचान के लिए घुघली पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में शिनाख्त गश्ती चला रही है। पुलिस गांव-गांव, बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर स्थानीय लोगों से संपर्क कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव की पहचान को लेकर प्रमुख स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए घुघली थाना क्षेत्र के अलावा आसपास के जनपदों में भी प्रयास किए जा रहे हैं। गोरखपुर और कुशीनगर जनपदों में भी स्थानीय पुलिस के कई कर्मियों को भेजा गया है, जो वहां के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों से संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस की कोशिशें लगातार जारी हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी सूचना प्रसारित की जा रही है, ताकि महिला की पहचान सुनिश्चित कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment