एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Published On:

Follow Us

सिसवा विधानसभा क्षेत्र के बरवा कला में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य इस विचार को जन-आंदोलन का स्वरूप देना तथा आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के नूतन-पुरातन शैक्षिक परिवार द्वारा किया गया। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल इसके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “एक देश-एक चुनाव” विषय पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि एक साथ चुनाव होने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ और स्थिर होगी। यह व्यवस्था देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।इस दौरान विधायक ने जनता दर्शन का भी आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी समस्याएँ उनके समक्ष रखीं।विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समर पाल सिंह रहे। इसके अलावा अमित पांडेय, हिंदू युवा वाहिनी के निपेंद्र सिंह, गौरव दुबे, सुरेश गुप्ता, रामदयाल गुप्ता, गोपाल पांडेय,सूचित पाठक एवं  विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Durgesh Prajapati

दुर्गेश प्रजापति

नमस्कार, मेरा नाम दुर्गेश प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र से जुड़ी सत्यनिष्ठ, विश्वसनीय और ताजातरीन खबरें प्रस्तुत करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि हर खबर को बड़े ध्यान और जिम्मेदारी से तैयार किया जाए। फिर भी, यदि किसी खबर में कोई त्रुटि रह जाती है या आपको कोई सुधार सुझाने योग्य मिले, तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।WhatsApp नंबर 8188958567 या 7754835841 के जरिए धन्यवाद

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment