ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गाँव में सरकारी स्कूल की टीचर पर बच्चों को बेरहमी से पीटने का आरोप

News Desk
views
90
Last Updated:

Follow Us

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गाँव के रहने वाले पवन कुमार और दीनानाथ ने स्थानीय पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि मटकोपा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर नेहा शुक्ला ने उनके बच्चों, गुजनन और रोहन, के साथ-साथ गाँव के अन्य बच्चों को भी बेरहमी से पीटा।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उनके बच्चे, जो उसी स्कूल में पढ़ते हैं, रोजाना की तरह स्कूल गए थे। आरोप है कि टीचर नेहा शुक्ला ने बच्चों को जमीन पर पटक कर और दीवार में लड़ाकर बुरी तरह मारा-पीटा। पवन कुमार और दीनानाथ ने बताया कि इस मारपीट के कारण कई बच्चों ने डर के मारे अपनी पैंट में पेशाब कर दिया और उन्हें काफी चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीचर पहले भी कई बार उनके बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट कर चुकी हैं, जिससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।

पवन कुमार और दीनानाथ ने पुलिस से इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment