अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस पर महाराजगंज फायर सर्विस के कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर निकाली जागरूकता रैली

News Desk
views
20
1 year ago
Last Updated:

Follow Us

सोमवार दोपहर 1:00 बजे तक अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर फायर सर्विस महाराजगंज मे भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), महाराजगंज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद हुए फायर कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर फायर सर्विस के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। CFO महाराजगंज ने शहीदों के शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत, CFO महाराजगंज ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पिन फ्लैग लगाया और हरी झंडी दिखाकर एक जागरूकता रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी, जिसका उद्देश्य आम जनता को अग्निशमन सुरक्षा नियमों और उपायों के प्रति जागरूक करना था। रैली में शामिल फायर सर्विस कर्मियों ने अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और उनके दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment