उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को भिटौली थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

News Desk
views
116
1 year ago
Last Updated:

Follow Us

महाराजगंज:- उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी राहुल जायसवाल और बरियारपुर निवासी श्यामनारायण विश्वकर्मा को थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने रविवार को सम्मानित किया है। भिटौली थानाध्यक्ष ने इन अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया है उन्होंने इन अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग में शामिल होने की बधाई दी और उन्हें भविष्य में अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।भिटौली थानाध्यक्ष ने कहा कि इन अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में शामिल होकर ये अभ्यर्थी समाज की सेवा करेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे।
अभ्यर्थियों राहुल जायसवाल और श्यामनारायण ने भिटौली थानाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पुलिस विभाग में शामिल होकर समाज की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment