थाना भिटौली में एएसपी सिद्धार्थ का ऑर्डरली रूम, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

News Desk
views
6
1 month ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने गुरुवार को थाना भिटौली में समस्त विवेचकों का ऑर्डरली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की प्रकरणवार समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान एएसपी ने विवेचकों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचना में साक्ष्यों का निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक ढंग से संकलन किया जाए तथा न्यायालय में आरोप पत्र समयबद्ध तरीके से प्रेषित किए जाएं।

उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी वारंटों की तामील तथा सभी विधिक प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन पर विशेष जोर दिया। साथ ही पीड़ितों एवं फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करते हुए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एएसपी ने स्पष्ट किया कि विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में थाना भिटौली के सभी विवेचक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment